News

Delhi-UP समेत इन इलाकों में फिर शुरू होगा लू का कहर, येलो अलर्ट जारी

×

Delhi-UP समेत इन इलाकों में फिर शुरू होगा लू का कहर, येलो अलर्ट जारी

Share this article

Today Weather Update : उत्तर पश्चिम भारत में एक नया हीट वेव का दौर शुरू होने की संभावना है। आईएमडी (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों में पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भी शामिल हैं, में हीट वेव जारी रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

लू की चेतावनी (Heatwave Alert)

दिल्ली में एक बार फिर हीट वेव चलने की संभावना है। आईएमडी ने 10 से 12 जून तक दिल्ली में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भी लू की स्थिति गंभीर है। बांदा, चित्रकूट और कोसांबी सहित कई जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी है।

मानसून का अनुमान

18-20 जून के बीच उत्तर प्रदेश के बलिया और देवरिया के रास्ते मानसून की एंट्री होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now