News

Heatwave Alert: दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में 16 मई से गदर मचाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

×

Heatwave Alert: दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में 16 मई से गदर मचाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Share this article

Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन अब फिर से गर्मी की तपिश बढ़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से लू का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में फिर से लौट सकता है गर्मी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इन राज्यों में 15 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

इन क्षेत्रों में मौसम हो सकता है शुष्क

उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम का मिजाज फिर से बदलने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ का मौसम लगभग शुष्क हो सकता है और इन क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में 17 मई तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी और मध्य भारत के कुछ इलाकों में आज धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

इन राज्यों में चल सकती हैं तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगह बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। पूर्वी गुजरात में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इन राज्यों में रहने वाले लोगों को रहना होगा सावधान

इन राज्यों में फिर से बढ़ रही गर्मी और लू लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। बाहर निकलते समय ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

गर्मी से बचाव के लिए ये उपाय करें

खूब पानी पीना चाहिए
तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए
बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या छाता का इस्तेमाल करना चाहिए
घर में पंखे और कूलर का इस्तेमाल करना चाहिए
ठंडे और ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिमालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है.

इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है. पूर्वी गुजरात में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now