News

Mausam Ki Jankari: हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

×

Mausam Ki Jankari: हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Share this article

Mausam Ki Jankari, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम में काफी हलचल देखने को मिल रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि हरियाणा प्रदेश में जल्द बारिश की संभावना बन रही है। मौसम का ताज़ा अपडेट देखें तो 13 मई तक हरियाणा में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं (गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा) चलेंगी। प्रदेश में धूल भरी आंधी, बिजली और गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की और से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 10 मई से 13 मई तक हरियाणा में बारिश का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ़ रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल यानी दो दिन हरियाणा के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

हरियाणा का अधिकतम तापमान

हरियाणा में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं वीरवार को हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की तुलना में वीरवार को हरियाणा के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बारिश के चलते प्रदेश में 2 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी है और लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसाम के वक्त नदी या तालाब से दूर रहे। बारिश के समय बड़े पुराने पेड़ों का आसरा न लें। इससे बिजली गिरने का खतरा बना रहता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now