News

Weather Forecast: देश के इन 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, वहीं यहां आंधी, बारिश और ओलों की चेतावनी जारी

×

Weather Forecast: देश के इन 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, वहीं यहां आंधी, बारिश और ओलों की चेतावनी जारी

Share this article

IMD Weather, नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर और नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभवना है। वहीं कई इलाकों में ओले भी गिर सकते है।

IMD विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य अफगानिस्तान पर स्थित है। जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक ट्रफ रेखा के साथ मौजूद है। इसके साथ ही एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी हरियाणा पर स्थित है।

जिसके चलते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने के साथ आंधी, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) और ओले गिरने की संभावना है।

वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चल सकती हैं। जबकि उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ ओले गिरने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, बिहार, और ओडिशा में मौसम विभाग ने विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की संभावना बताई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी है।

इसके साथ ही, अरुणाचल प्रदेश, केरल, और माहे में बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में गर्म रात की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में, पश्चिम असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल में लू और गंभीर लू की संभावना है, जबकि उत्तरी ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा, और आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now