News

अगले 3 घंटों में इन जिलों में झमाझम बारिश, जाने चक्रवात रेमल की अपडेट

×

अगले 3 घंटों में इन जिलों में झमाझम बारिश, जाने चक्रवात रेमल की अपडेट

Share this article

Cyclone Remal Update: केरल और मध्य प्रदेश में मॉनसून का आगमन हर साल लोगों के लिए एक बड़ा इंतज़ार होता है। इस साल, चक्रवात रेमल ने मौसम की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, चक्रवात रेमल के प्रभाव से मॉनसून की यात्रा में तेज़ी से बदलाव देखा जा रहा है।

शुरू में, मॉनसूनी हवाएँ संतोषजनक गति से चल रही थीं, लेकिन पिछले दो दिनों में धीमी हो गईं हैं। इसके बाद, अंडमान के बाकी हिस्सों के साथ श्रीलंका की ओर मॉनसून की यात्रा फिर से शुरू हो गई है।

‘प्रदेश में मौसम का मिजाज’

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात रेमल का सीधा असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ेगा। हालांकि, लू की चेतावनी जारी की गई है। आज, शनिवार को प्रदेश के सधिकांष जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की भी चेतावनी दी है।

‘इन जिलों में लू का अलर्ट’

मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड और निवाड़ी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, गुना, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, अशोक नगर, आगर मालवा, रतलाम, झाबुआ, धार, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, देवास, बड़वानी, टीकमगढ़, छतरपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, दमोह में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now