News

भीषण गर्मी के बीच हरियाणा के 6 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, पंजाब में जारी हुआ येलो अलर्ट

×

भीषण गर्मी के बीच हरियाणा के 6 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, पंजाब में जारी हुआ येलो अलर्ट

Share this article

Haryana Rain Alert: हरियाणा में इस बार गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में पिछले 18 दिनों से लगातार लू चल रही है। साल 2022 के बाद यह दूसरा मौका है जब इतने लंबे समय तक लू का प्रकोप रहा है। बीते दिनों सिरसा का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। लू के थपेड़ों से प्रदेश के लोग बेहाल हैं। आइये जानते है हरियाणा (Haryana Weather) में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने कल से 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

वहीं पंजाब में गुरुवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण धूल भरी हवाएं चल रही हैं।

हरियाणा में 13 मई से 40 डिग्री पार पारा

हरियाणा में 13 मई से ही पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। कई जिलों में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। सिरसा में बीते दिनों 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुरुवार को भी 49.1 डिग्री सेल्सियस के साथ यह प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां लगातार 5 दिनों से तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके कारण कल से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के कुछ जिलों में 1 से 3 जून तक बारिश की संभावना जताई है।

1 जून को करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 और 3 जून को प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

पंजाब में आज येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। धूल भरी आंधी और हीटवेव को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब के शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को फरीदकोट जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब का औसत तापमान से यहां का अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है।

गर्मी से बचाव के उपाय

  • बार-बार पानी पीते रहें।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
  • घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें।
  • धूप में ज्यादा देर तक न रहें।
  • ठंडे पानी से नहाएं।
  • पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now