News

रांची के इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का कहर, 2 बच्चों की मौत

×

रांची के इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का कहर, 2 बच्चों की मौत

Share this article

Ranchi Aaj Ka Mausam, 20 May 2024: रविवार को झारखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली। रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान आंधी के थपेड़ों से गिरने वाले पेड़ों की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में चान्हो निवासी 15 वर्षीय छात्र राज उरांव और रामगढ़ का गिद्दी निवासी 10 वर्षीय नीरज शामिल हैं।

रांची में जलजमाव

रांची में तेज हवा के साथ 25.2 मिमी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर काफी देर तक जलजमाव रहा। इससे आवागमन में परेशानी हुई और कई सड़कें जाम रहीं। वहीं, कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाके घंटों अंधेरे में रहे। मौसम विभाग के अनुसार, बादल और बारिश से अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।

अगले चार दिन आंधी और बारिश का जारी रहेगा दौर

पिछले कई दिनों से रांची समेत पूरे राज्य में पड़ रही गर्मी से रविवार को हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सबसे ज्यादा राहत रांचीवासियों ने महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले चार दिन बीच-बीच में बादल छाएंगे और आंधी एवं बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम में बदलाव

कड़ी धूप और वातावरण में आद्रता के कारण रविवार दोपहर से पहले उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। लेकिन दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज हवा, गरज के साथ आसमानी बिजली गरजने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, अगले 3 घंटे में बारिश

गुमला में 14.5 मिमी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 24.5 डिग्री रहा। हवा में आद्रता अधिक रहने से ज्यादा गर्मी महसूस की गई। इसी वजह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला। रांची के अलावा गुमला में 14.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, पिछले 24 घंटों में हजारीबाग व गिरिडीह में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य के अन्य भागों में छिटपुट बारिश की खबर है।

अधिकांश जिलों का पारा 40 डिग्री के नीचे आया

मौसम में आए बदलाव के चलते राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। हालांकि, पलामू का पारा 43.2 रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम 27.2 डिग्री रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची व आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिन गरज के साथ हल्की बारिश होगी। पलामू प्रमंडल व आसपास को छोड़कर राज्य के विभिन्न भागों में सोमवार को भी बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now