News

IMD Weather: दिल्‍ली-NCR समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देखें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

×

IMD Weather: दिल्‍ली-NCR समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देखें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

Share this article

IMD Weather, नई दिल्ली: देश के उत्तरी मैदानों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बिहार, पश्चिम बंगाल के बाद अब दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार देर रात तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया। शनिवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो 77 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

तेज हवाओं और बारिश से पेड़ उखड़े, बिजली आपूर्ति बाधित

दिल्ली के कई इलाकों में तेज रफ्तार से चली आंधी-तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ टूट गए या उखड़ गए। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के उजवा में 77 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई।

वहीं, जफरपुर में 57, लोधी रोड में 61, प्रगति मैदान में 63, पीतमपुरा में 57 और नारयणा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। धूल भरी तेज आंधी के चलते कुछ इलाकों में आंशिक नुकसान हुआ है। दक्षिणी समेत दिल्ली के अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना है।

इन राज्यों में भी बारिश ने दी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अलावा कुछ अन्य प्रदेशों में भी बारिश हुई है। बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, कर्नाटक और केरल में भी बारिश हुई है।

कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लोगों को भीषण लू और हीट वेव का सामना करना पड़ रहा था। मौसम में आए अचानक बदलाव से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बिहार, झारखंड के साथ ही ओडिशा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बारिश और बादल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गर्मी से अभी भी राहत की दरकार

मौसम विभाग की मानें तो देश के अधिकांश मैदानी हिस्सों में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला ही रहेगा। बता दें कि बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही थी।

तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लू और हीट वेव से फिलहाल राहत है। उधर, दक्षिण भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कर्नाटक से लेकर केरल तक में मौसम में परिवर्तन आया है, जिससे गर्मी से तात्कालिक राहत मिली है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ने से कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now