News

Love Rashifal 25 July 2024: कल का प्यार प्रेम वाला राशिफल

×

Love Rashifal 25 July 2024: कल का प्यार प्रेम वाला राशिफल

Share this article
Love Rashifal 25 July 2024
Love Rashifal 25 July 2024

Love Rashifal, Kal Ka Love Rashifal 25 July 2024:मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण प्रेम संबंध और पारिवारिक जानकारी

25 जुलाई 2024 का लव राशिफल बताता है कि विभिन्न राशियों के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव, परिवार में मतभेद और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानें विस्तार से।

कल का राशिफल (Kal Ka Rashifal 25 July 2024); जानिए कल कैसा रहेगा आपका दिन, भविष्यफल मेष से मीन तक

मेष (Aries)

मेष राशि वालों की दूर देश के किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में अधिक जल्दबाजी न बरतें और भावुकता से बचें। माता को लेकर मन कुछ परेशान रहेगा और भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी मतभेद समाप्त होंगे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।

उपाय: गौ दान करें और गौ माता की सेवा करें।

वृषभ (Taurus)

प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और किसी प्रियजन के कारण समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांम्पत्य जीवन में सुख सौहार्द बढ़ेगा।

उपाय: असहाय लोगों की यथासंभव सहायता करें।

मिथुन (Gemini)

कोई पुराना जख्म हरा हो सकता है, अर्थात कोई पुराना साथी अपने नए रूप में सामने आ सकता है। संतान पक्ष से व्यर्थ तनाव मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी और वरिष्ठ प्रियजन की सलाह से महत्वपूर्ण रिश्ता टूटने से बच जाएगा।

उपाय: श्री बंगलामुखी यंत्र धारण करें।

कर्क (Cancer)

प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा। साहित्य, संगीत, गायन, कला, नृत्य आदि में अभिरुचि उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को विशेष प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा।

उपाय: रसोई घर में बैठकर भोजन करें।

सिंह (Leo)

परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। व्यवहार सकारात्मक रखें और भात मुक्त होने का प्रयास करें। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति अभिरुचि कम हो सकती है। प्रेम संबंध में परेशानी बढ़ सकती है।

उपाय: चांदी की नाग प्रतिभा का रोज अभिषेक व पूजा करें और अभिषेक का नित्य जल ग्रहण करें।

कन्या (Virgo)

अतरंग संबंधों में निकटता आएगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक मामलों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार संग पर्यटक स्थल पर जाएंगे।

उपाय: सूर्य बीज मंत्र का 108 बार जाप करें।

तुला (Libra)

परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी और संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य की जिम्मेदारी आपको मिलने से आप भावुक हो सकते हैं।

उपाय: वृद्ध, गरीब, निर्धन लोगों की यथासंभव सहायता करें।

वृश्चिक (Scorpio)

विवाह योग्य लोगों को मनचाहे जीवनसाथी के मिलने पर अपार खुशी होगी। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। जीवन साथी से अकारण कुछ मतभेद उभर सकते हैं।

उपाय: ॐ श्री वत्सलाय नमः मंत्र का स्फटिक की माला पर जाप करें।

धनु (Sagittarius)

प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। किसी पुराने प्रेम प्रसंग में दोबारा मेलजोल, मुलाकात शुरू होने के संकेत हैं। लेकिन अत्यधिक प्रेम संबंधों में पड़ने से बचें।

उपाय: वीरान जगह पर भूमि के नीचे सुरमा दबाएं।

मकर (Capricorn)

संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तकरार हो सकती है। पूजा में मन कम लगेगा और मन में नकारात्मक विचार अधिक आएंगे।

उपाय: शनि मंत्र का 108 बार जाप करें।

कुंभ (Aquarius)

प्रेम संबंधों में अचानक नकारात्मक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने अहम को न बढ़ने दें और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावनाओं को बनाए रखें। सामाजिक मान सम्मान के क्षेत्र में लाभ होगा।

उपाय: जौ के दाने बहते पानी में बहाएं।

मीन (Pisces)

प्रेमी जन के मध्य मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद नहीं सकते हैं। पारिवारिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए संयम रखें।

उपाय: बहते हुए पानी में या नदी में गुड़ प्रवाहित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now