News

कहीं आंधी के साथ बारिश तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, देखें कल देश भर में कैसा रहेगा मौसम

×

कहीं आंधी के साथ बारिश तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, देखें कल देश भर में कैसा रहेगा मौसम

Share this article

Kal Ka Mausam: कल राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली है। लेकिन देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है, जिससे लोग परेशान हैं। आइए, इस खबर में जानते हैं कि 4 जून के दिन देश में कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, 4 जून को राजधानी दिल्ली में दिनभर हवाएं चलती रहेंगी। दिल्ली में 4 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। एनसीआर में, नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। नोएडा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और गाजियाबाद में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है और आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में सियासी माहौल तो गर्म रहेगा, लेकिन मौसम कैसा रहेगा? यूपी में मंगलवार, 4 जून को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहेगा। इसके अलावा आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिहार में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहेगा। यहां कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और आंधी भी चल सकती है। इसके साथ ही कुछ जिलों में बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का मौसम

महाराष्ट्र में मौसम में कुछ नरमी के संकेत हैं। मंगलवार, 4 जून को महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में तापमान 35 डिग्री रहेगा और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही बारिश की संभावना भी है।

पहाड़ी क्षेत्रों का मिजाज

मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है और बारिश की भी संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा और आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है। जम्मू में गर्मी का प्रकोप रहेगा और तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। जम्मू में चार जून को आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद शाम तक बादल छाएंगे।

FAQs

1. 4 जून को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
4 जून को दिल्ली में दिनभर हवाएं चलती रहेंगी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

2. उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री रहेगा। बिहार में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री रहेगा। कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और आंधी चल सकती है।

3. महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का तापमान क्या रहेगा?
महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और पश्चिम बंगाल में 35 डिग्री रहेगा। दोनों राज्यों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।

4. पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम कैसा रहेगा?
शिमला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और बारिश की संभावना है। देहरादून में 39 डिग्री तापमान और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। जम्मू में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है और दोपहर बाद बादल छाएंगे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now