News

kal ka Mausam : मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी बारिश, जानें इन राज्यों के मौसम का हाल

×

kal ka Mausam : मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी बारिश, जानें इन राज्यों के मौसम का हाल

Share this article

kal ka Mausam : देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का कहर जारी है। पश्चिमोत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। गर्मी ने लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है।

उत्तर भारत में लू का प्रकोप (Heat wave in North India)

उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। दिल्ली में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बिहार में तेज गर्मी से राहत की उम्मीद

बिहार में चल रही खतरनाक लू से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि, बिहार के लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। बिहार के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना (Light rain likely in Delhi)

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, इसके साथ ही गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। हल्की बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली में 7 जून तक आसमान साफ ​​रहेगा, अधिकतम तापमान क्रमशः 44 और और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बेंगलुरु में गरज के साथ बौछारें

आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, बेंगलुरु में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले 2 दिन कुछ जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 5 से 7 जून के बीच बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 और 3 जून को कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुंबई में 6 जून को बारिश की संभावना

मुंबई में 5 जून और 6 जून को बादल छाये रहने के साथ बारिश हो सकती है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना बताई जा रही है। आईएमडी (IMD) ने मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लिए मौसम बुलेटिन भी जारी किया है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की भविष्यवाणी (Rain forecast in Northeast India)

मौसम विभाग की माने तो, 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश, बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन राज्यों में बिजली कड़कने और बादल गरजने की भी चेतवनी जारी कर दी गई है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

6 जून तक बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में ऐसा ही मौसम बना रहने की उम्मीद है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश का अनुमान है। 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now