News

Love Rashifal 23 July 2024: कल लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा दिन? जानिए प्रेम प्यार राशिफल

×

Love Rashifal 23 July 2024: कल लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा दिन? जानिए प्रेम प्यार राशिफल

Share this article
Love Rashifal 23 July 2024
Love Rashifal 23 July 2024

Love Rashifal 23 July 2024: Love Rashifal 23 जुलाई 2024, जानें कैसे रहेंगे आपके प्रेम संबंध

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में प्रेम के कारक शुक्र ग्रह की सकारात्मक अवस्था के कारण जीवन में प्यार बरकरार रहता है। एक तरफ जहां शादीशुदा लोगों के जीवन में मिठास बनी रहती है, वहीं दूसरी तरफ अविवाहित लोगों की शादी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि सावन का दूसरा दिन प्रेम संबंधों के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो पढ़ें राशि अनुसार 23 जुलाई 2024 का लव राशिफल।

मेष (Aries)

आज कोई परिज़न आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। किसी से अत्यधिक अपेक्षा रखने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का आपके प्रति विशेष लगाव बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी अभिन्न मित्र से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सामाजिक कार्यों में प्रशंसा प्राप्त होगी।

उपाय: गणेश जी की आराधना करें और सात प्रकार के अनाज पक्षियों को खिलाएं।

वृषभ (Taurus)

आज किसी विपरीत लिंग साथी के प्रति विशेष आकर्षण महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सरल और ईमानदार कार्यशैली लोगों को आपकी ओर खींचेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के शुभ समाचार मिल सकते हैं।

उपाय: हनुमान जी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाएं।

मिथुन (Gemini)

आज प्रेम संबंधों में जोखिम उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन में तनाव आपसी बात से हल होगा। राजनीति में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

उपाय: खादिर, आक, पीपल वृक्ष लगाएं और पोषित करें।

कर्क (Cancer)

आज दांपत्य जीवन में पारिवारिक मामलों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। विश्वास की भावना बनाए रखने का प्रयास करें।

उपाय: शिवजी पर जल चढ़ाएं और अभिषेक करें।

सिंह (Leo)

प्रेम संबंधों में गतिरोध सुलझाने का दिन है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

उपाय: बहन, बुआ, मौसी से आशीर्वाद प्राप्त करें।

कन्या (Virgo)

आज प्रेम विवाह की अभिलाषा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी साथी से निकटता बढ़ेगी। परिवार में कोई शुभ घटना घट सकती है।

उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें और हलवे और चने का भोग लगाएं।

तुला (Libra)

प्रेम संबंधों में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सुख सहयोग की कमी का अनुभव होगा।

उपाय: घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और गणेश जी के मंत्र का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio)

प्रेम संबंध में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी साथी से सुखद समाचार मिलेगा। माता-पिता की सेवा करें।

उपाय: बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें।

धनु (Sagittarius)

पारिवारिक संबंधों में तनाव दूर होगा। राजनीतिक क्षेत्र में जनता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

उपाय: सूर्य भगवान को प्रतिदिन जल चढ़ाएं।

मकर (Capricorn)

प्रेम संबंधों में मतभेद कम होंगे। अधिक भावुकता से बचें। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

उपाय: माता बगलामुखी की पूजा करें।

कुंभ (Aquarius)

प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति विशेष आकर्षण का भाव रहेगा।

उपाय: किसी से धोखा जालसाजी न करें।

मीन (Pisces)

नए दोस्तों के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।

उपाय: आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now