News

Mahindra XUVe9: सामने आया Mahindra XUVe9 की शानदार डिजाइन! जानिये क्या है ख़ास

×

Mahindra XUVe9: सामने आया Mahindra XUVe9 की शानदार डिजाइन! जानिये क्या है ख़ास

Share this article
Mahindra XUVe9 launch

Mahindra XUVe9: महिंद्रा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, Mahindra XUV.e9, का इंटीरियर पेश किया है। यह एसयूवी एयरपोर्ट पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई, और इसके इंटीरियर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस गाड़ी को भारतीय बाजार में अप्रैल 2025 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिसकी कीमत लगभग 50 से 52 लाख रुपये तक हो सकती है। आइये जानते है इस महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में…

Mahindra XUVe9 Interior and Design

महिंद्रा ने अभी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का प्रोटोटाइप लॉन्च किया है। इस प्रोटोटाइप में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप शामिल किया गया है, जिसमें एक स्क्रीन इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए, दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए और तीसरी स्क्रीन सामने वाले यात्री के लिए है।

Mahindra XUVe9 Interior and Design

स्क्रीन में बाईं ओर ऑडियो और ट्रैक चयन के लिए रॉकर दिए गए हैं, और दाईं ओर क्रूज कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट से जुड़े रॉकर मिलते हैं। स्टीयरिंग व्हील में ट्विन-स्पोक डिजाइन और टच-सेंसिटिव बैकलिट बटन होंगे। इसके दोनों एंगल पर हॉर्न एक्चुएटर्स भी उपलब्ध होंगे।

Mahindra XUVe9 Features

महिंद्रा XUV.e9 में कई उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसकी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और LED सिग्नेचर को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसमें दो उल्टे L-आकार के LED और सेंटर में कनेक्टिंग लाइट बार और टेललाइट्स हैं।

Mahindra XUVe9 Features

इसके केबिन में ड्राइवर के लिए गोलाकार डायल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रेमलेस ऑटो-डिमिंग IRVM जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, महिंद्रा XUV700 जैसे AC वेंट, स्टाइलिश गियर सिलेक्टर, वायरलेस चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कुछ फंक्शन के लिए टॉगल भी शामिल हैं।

Mahindra XUVe9 Prices

महिंद्रा XUV.e9 को सबसे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी इस गाड़ी की लगातार टेस्टिंग कर रही है, और इसे भारतीय बाजार में अप्रैल 2025 तक लॉन्च करने की योजना है। इसकी अनुमानित कीमत 50 से 52 लाख रुपये तक हो सकती है।

Mahindra XUVe9 Prices

Mahindra XUVe9 एक आधुनिक और उन्नत इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो अपने ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, उन्नत फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। इसकी लॉन्चिंग के बाद यह भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक महत्वपूर्ण स्थान बना सकती है। महिंद्रा की इस नई पेशकश से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now