News

Mansoon In Bihar : बिहार में मानसून की आहाट; तय समय पर इन जिलों से होगी एंट्री, डेट भी जान लीजिये

×

Mansoon In Bihar : बिहार में मानसून की आहाट; तय समय पर इन जिलों से होगी एंट्री, डेट भी जान लीजिये

Share this article

Mansoon 2024 In Bihar : मानसून का आगमन, जो अक्सर भारत में गर्मी से राहत लाता है, इस बार एक दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। 31 मई को अनुमानित आगमन के विपरीत, 30 मई को ही केरल में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जून के बीच बिहार में मानसून सीमांचल क्षेत्र में पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते प्रवेश करेगा और दो-तीन दिनों में पूरे राज्य में छा जाएगा।

बिहार में प्री-मानसून बारिश और हीटवेव का प्रकोप

मानसून की दस्तक से पहले, बिहार में कई जगहों पर प्री-मानसून बारिश हुई है। गुरुवार देर रात बगहा, बेतिया, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और जमुई में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। शुक्रवार सुबह बेगूसराय में भी बारिश हुई। 12 जिलों में आज भी बारिश की संभावना है।

लेकिन, अभी भी राज्य में हीटवेव का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 जिलों में दिन-रात हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभिन्न जिलों में 30 से अधिक लोगों की हीटवेव से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पटना समेत 4 जिलों को छोड़कर सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राज्य में तापमान में गिरावट, कुछ जिलों में वृद्धि

शुक्रवार को, औरंगाबाद में 44 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, गया में 42.5 डिग्री सेल्सियस, अरवल में 41.5 डिग्री सेल्सियस, सासाराम में 41.5 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 39.3 डिग्री सेल्सियस, छपरा में 38.7 डिग्री सेल्सियस, गोपालगंज में 38.2 डिग्री सेल्सियस, सिवान में 37.8 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 37.6 डिग्री सेल्सियस, नवादा में 37.5 डिग्री सेल्सियस, पटना में 36.7 डिग्री सेल्सियस और वैशाली में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शेष बिहार में सामान्य से कम तापमान रहा।

हालांकि, गुरुवार की तुलना में अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह भी सामान्य से कम रहा।

हवा की दिशा में बदलाव, नमी और उमस में वृद्धि

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की रिपोर्ट के अनुसार, हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी से दक्षिण-पश्चिमी हो रही है। इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और उमस बढ़ेगी।

वर्तमान में प्रशांत महासागर में “तटस्थ” अलनीनो स्थिति है, लेकिन जुलाई के बाद ला-नीना सक्रिय होने की उम्मीद है। ला-नीना वर्ष के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से अधिक मानसूनी वर्षा लाता है।

बिहार में मानसून कब आएगा ?

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 13 से 15 जून तक बिहार में मानसून दस्तक दे सकता है और इस बार भी सामान्य बारिश का अनुमान है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now