News

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी; कई जिलों में फिर सक्रिय हुआ मानसून

×

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी; कई जिलों में फिर सक्रिय हुआ मानसून

Share this article
Mausam Ki Jankari, Haryana Me Barish 13 July 2024
Mausam Ki Jankari, Haryana Me Barish 13 July 2024

Mausam Ki Jankari, Haryana Me Barish: हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: आज कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को राज्य के कई शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पानीपत और पलवल समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, अन्य जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

शुक्रवार को भी छाए रहे बादल

शुक्रवार को भी हरियाणा के कई शहरों में बूंदाबांदी हुई थी और कुछ जगहों पर बादल छाए रहे थे। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, तापमान में मामूली गिरावट होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। फिलहाल हरियाणा के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा और एनसीआर में मौसम नमी से भरा रहा है। मानसून ब्रेक के चलते पूरे राज्य में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। हरियाणा से सटे राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से मानसून ट्रफ लाइन बनी हुई थी, जो अब हरियाणा के उत्तरी भागों में पहुंच गई है। उत्तरी पहाड़ी इलाकों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते हरियाणा और एनसीआर में मौसम में बदलाव आया है।

तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा में मानसून शांत दिखाई दे रहा था। अब मौसम एक बार फिर करवट बदला है। शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now