News

Mausam Purvanuman Today : मौसम विभाग का अगामी 2 दिनों का पूर्वानुमान, ये इलाके बारिश से होंगे जलमग्न

×

Mausam Purvanuman Today : मौसम विभाग का अगामी 2 दिनों का पूर्वानुमान, ये इलाके बारिश से होंगे जलमग्न

Share this article

Mausam Purvanuman Today : दक्षिण भारत से मध्य भारत की ओर मानसून तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट है। अगले तीन-चार दिनों तक बिहार और आसपास के इलाकों में हीट वेव की संभावना है।

9 जून के लिए क्षेत्रवार मौसम पूर्वानुमान (weather forecast for June 9)

महाराष्ट्र और आसपास

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भीषण बारिश की संभावना है। पुणे और नासिक में भी तेज बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत

केरल और लक्षद्वीप को छोड़कर दक्षिण भारत के आंतरिक हिस्सों में बारिश की तीव्रता कम रहेगी। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। तेलंगाना के सटे आंध्र प्रदेश के हिस्सों में भी बारिश के संकेत हैं।

मध्य भारत

मध्य प्रदेश के ऊपर गर्जना वाले बादल बनेंगे और इंदौर, भोपाल, सागर और जबलपुर में बारिश हो सकती है। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में भी बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत के छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत और पूर्वी भारत

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में येलो अलर्ट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है।

10 जून को मौसम पूर्वानुमान (Weather forecast on June 10)

पश्चिमी हवाओं के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है। महाराष्ट्र के उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गोवा, तटीय कर्नाटक, मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हीट वेव जैसे हालात बने रहेंगे।

11 जून को मौसम पूर्वानुमान (Weather forecast on June 11)

मानसून की गतिविधियां धीमी हो रही हैं। पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर व्यापक वर्षा होगी छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now