News

Mausam Update : मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए राज्य के 14 जिलों में किया लू का रेड अलर्ट जारी

×

Mausam Update : मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए राज्य के 14 जिलों में किया लू का रेड अलर्ट जारी

Share this article

Mausam Update : बिहार में मानसून की विदाई के बाद से हीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए राज्य के 14 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

लू से प्रभावित जिले

मौसम विभाग के अनुसार पटना, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा और मुंगेर जिलों में अगले तीन दिनों तक लू का सितम जारी रहने की संभावना है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

अनुमानित तापमान और लू का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में बिहार के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। बता दें कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और तेज हवाएं मिलकर लू का निर्माण करती हैं। लू से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now