Mausam Update : भारत में मॉनसून का आगमन देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर होता है। आमतौर पर, मॉनसून पहले पूर्वोत्तर भारत में पहुंचता है, और फिर धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ता है। इस साल भी, मॉनसून ने पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे दी है, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में अभी भी बारिश की प्रतीक्षा है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो रही है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
उत्तर भारत में लू का प्रकोप
वहीं देश के मैदानी इलाकों के बारे में बात करें तो अगले 4-5 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी भागों में लू की मार जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में नरमी देखने को मिलेगी। कल उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ स्थानों के साथ-साथ झारखंड, बिहार और पंजाब के कुछ भागों में लू की भीषण स्थिति देखी गई। ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी गर्मी का सितम जारी है। वहीं उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति की बनी हुई है।
मॉनसून कब पहुंचेगा अन्य राज्यों में
बिहार-झारखंड: आईएमडी ने जानकारी दी कि अगले चार दिनों तक ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 15 जून तक मानसून बंगाल, पूर्व बिहार और पूर्वी झारखंड तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 15 से लेकर 20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड में मानसून का आगमन हो सकता है।
उत्तर प्रदेश: 20 से लेकर 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून की एंट्री होगी। 25-30 जून के बीच मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।
पश्चिमी क्षेत्र: बात करें पश्चिमी क्षेत्र की तो 30 जून से लेकर 8 जुलाई तक मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में दाखिल हो सकता है।
मुंबई में बारिश
मुंबई में दो दिन के बाद शुक्रवार को अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर बारिश हुई जिससे लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।