News

Effect of Cyclone Remal: मौसम विभाग ने जारी किया चक्रवात रेमल का अलर्ट, जानिए क्या है कहां होगा ज्यादा प्रभाव

×

Effect of Cyclone Remal: मौसम विभाग ने जारी किया चक्रवात रेमल का अलर्ट, जानिए क्या है कहां होगा ज्यादा प्रभाव

Share this article

Effect of Cyclone Remal: भारी चक्रवात तबाही मचा सकता है तबाही के डर से एहतियात बरतने शुरू कर दिए गए हैं। चक्रवात जल्द ही बंगाल के तट से टकराने वाला है। इस चक्रवात का नाम रेमल रखा गया है मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 23 मई को समुद्री चक्रवात यानी साइक्लोन की चेतावनी जारी की मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोन की गति बहुत ही तेज है ये 102 किमी प्रति घंटे की स्पीड से समुद्री तटों से टकरा सकता है।

वहीं सरकार ने भी इस आसमानी आफत से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं प्री साइक्लोन वॉच भी शुरू कर दिया गया है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव प्रणाली तेज हो जाने वाली है और रविवार शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा जाएगी।

इस प्री मानसून सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। आईएमडी की वैज्ञानिक मोनिका शर्मा ने बताया कि यह सिस्टम शुक्रवार सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में केंद्रित हो जाएगा। रविवार शाम गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर टकरा सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल उत्तरी ओड़ीशा मिजोरम त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने और 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र की सतह पर गर्म तापमान की वजह से चक्रवाती तूफान तेजी से तीव्र हो रहे हैं और लंबे समय तक अपनी शक्ति बरकरार रख रहे हैं। आईएमडी ने एरनाकुलम और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में भी पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी में आंधी और तूफान की वजह से भारी तबाही हुई थी। तूफानी हवाओं ने कई जगहों पर पेड़ों को जमीद दोत कर दिया था और कई कच्चे घरों की छतें उड़ गई थी। तबाही में पांच लोगों की जान चली गई थी कई लोग जख्मी भी हो गए थे उस समय सीएम ममता बनर्जी ने अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की थी और मदद का भरोसा दिया था।

अब उससे कहीं ज्यादा बड़ा चक्रवाती तूफान आने वाला है, इस वजह से लोगों में डर बढ़ गया है। एक और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान के डर से लोग सहमे हुए हैं वहीं उत्तर भारत में गर्मी का कहर कम नहीं हो रहा झुलसा गर्मी से लोग परेशान हैं और दोपहर में सड़कों पर बेहद कम लोग दिखाई दे रहे हैं। गर्मी का आलम यह है कि आईएमडी ने पांच राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी के अनुसार राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री पार कर चुका है पाच दिन के लिए पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर भारत के पांच राज्यों में 5 दिन का हीट वेव का रेड अलर्ट या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब और हरियाणा में तापमान में गिराव दर्ज की गई है लेकिन यहां भी अगले कुछ दिन दो से ती डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश के अगले पाच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हो चुका है अब यह मौसम का कहर कब थमता है यह तो समय ही बताएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now