News

Monsoon 2024: जुलाई में जमकर तांडव करेगा मानसून; यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में भयंकर बारिश की आशंका

×

Monsoon 2024: जुलाई में जमकर तांडव करेगा मानसून; यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में भयंकर बारिश की आशंका

Share this article

Monsoon 2024: जून के अंत तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। हालांकि, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का इंतजार है। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून की तेज प्रगति की संभावना है और जुलाई का शुरुआती हफ्ता अच्छी बारिश लाने वाला है।

मौसम विभाग ने जताया बारिश का अनुमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • पंजाब: 3-4 जुलाई
  • दिल्ली: 1-3 जुलाई
  • हरियाणा-चंडीगढ़: 4 जुलाई
  • हिमाचल प्रदेश: 3-4 जुलाई
  • पूर्वी राजस्थान: 2-5 जुलाई
  • पश्चिम मध्य प्रदेश: 4 जुलाई
  • पूर्वी मध्य प्रदेश: 3-4 जुलाई
  • गंगीय पश्चिम बंगाल: 3 जुलाई
  • झारखंड: 3 जुलाई
  • बिहार: 3-4 जुलाई
  • छत्तीसगढ़: 5 जुलाई

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश

पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में 2 जुलाई तक, उत्तराखंड में 5 जुलाई तक, पंजाब में 1-2 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई तक और पूर्वी राजस्थान में 1 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में झमाझम बारिश

बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवा और गरज के साथ वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मॉनसून की ताजा स्थिति

रविवार रात के अपडेट के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now