News

Monsoon 2024 in Bihar: बिहार में कब आएगा मानसून?

×

Monsoon 2024 in Bihar: बिहार में कब आएगा मानसून?

Share this article

Monsoon 2024 in Bihar: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मॉनसून और बारिश को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते से राज्य में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो जाएगी। 15 जून को बिहार में मॉनसून के आगमन की संभावना है।

मंगलवार से प्री-मॉनसून बारिश का दौर शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, 11 जून से बिहार में प्री-मॉनसून बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान, उत्तर बिहार के दक्षिण बिहार के मुकाबले ज्यादा जगहों पर आंधी के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात होने का पूर्वानुमान है।

सोमवार तक गर्मी से राहत नहीं

हालांकि, सोमवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान, पटना सहित दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों की अधिकतर जगहों पर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। इन जिलों में कुछ जगहों पर लू चलने की भी आशंका है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। शनिवार को भी इसके बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश में तीन दिनों के दौरान थंडरस्टॉर्म की गतिविधि के कारण कुछ जगहों पर आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में उमस भरी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और दक्षिण-मध्य भाग पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय व जहानाबाद जिलों में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

शुक्रवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में 2.9 और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर

शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी (रोहतास) रहा।

इन शहरों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की वृद्धि

पटना सहित 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और आठ में गिरावट आई, जबकि पटना सहित सूबे के 35 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

बिहार में मॉनसून कब आएगा (Bihar mein monsoon kab aayega)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते से राज्य में प्री-मॉनसून (Pre Monsoon 2024) बारिश शुरू हो जाएगी। बिहार में मॉनसून के आगमन की संभावित तारीख 15 जून है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मॉनसून कमजोर स्थिति में है। ऐसे में अगले हफ्ते राज्य में मॉनसून के पहुंचने के आसार नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now