News

खुशखबरी: इस दिन राजस्‍थान में आएगा मानसून, जानिये कहाँ पहुंचा?

×

खुशखबरी: इस दिन राजस्‍थान में आएगा मानसून, जानिये कहाँ पहुंचा?

Share this article

IMD Weather, Rajasthan Monsoon 2024 Update: देशभर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। तपती गर्मी और लू के चलते लोग घरों में कैद हो चुके है। फ़िलहाल सभी लोगों को मानसून का इन्तजार है। आपको बता दें तो देश में इस साल मानसून की एंट्री 5 जून को होगी। मौसम विभाग की माने तो, राजस्थान में मानसून लगभग 25 जून को दस्तक देगा।

कहाँ पहुंचा मानसून 2024 ?

मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों से अरब सागर व एवं दक्षिणी अंडमान सागर में मानसून के पूर्व की गतिविधियां आरंभ हो गई है। इस प्रभाव के कारण पिछले दो दिन से कर्नाटक, केरल व तमिलनाडू के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी हैं। जो भारतीय मानसून के लिए शुभ संकेत है।

Monsoon 2024 Kab Aayega?

मानसून के केरल तट पर 5 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। वहीं, राजस्‍थान में यह 25 जून तक प्रवेश कर जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें तो पिछले साल मानसून ने राजस्‍थान में धमाकेदार एंट्री की थी। मानसून की पहले बारिश कोटा व भरतपुर संभाग में हुई। इसके बाद उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ जिलों में भी मानसून ने प्रवेश किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now