News

Monsoon 2024 in UP: मानसून को लेकर गुड न्यूज, इस दिन होगी झमाझम बारिश

×

Monsoon 2024 in UP: मानसून को लेकर गुड न्यूज, इस दिन होगी झमाझम बारिश

Share this article

Monsoon 2024 in UP: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हुई ताजा हलचल से राज्य में समय से मानसून आने की संभावना बन गई है। हालांकि, इससे पहले 15 और 16 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू और तपमान का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा अगले चार से पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और बिहार तक पहुंच सकती है। इसके बाद बिहार के रास्ते गोरखपुर या वाराणसी से मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा।

विभाग का अनुमान है कि 19-20 जून से प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 17-18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर लू चलने और गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

शुक्रवार को पूरा उत्तर प्रदेश तपता रहा। राज्य के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रयागराज और कानपुर सबसे गर्म शहर रहे, जहां तापमान क्रमश: 46.9 और 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा, हमीरपुर में 46.2, झांसी में 45.6, वाराणसी में 45.9, मथुरा-वृंदावन में 45.2, लखनऊ में 45.3, गोरखपुर में 45.2 और सुल्तानपुर में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यूपी से सटे बिहार में 17-18 जून को मानसून (Monsoon 2024 in UP) दस्तक दे सकता है। बिहार में मानसून के प्रसार की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कुछ जगहों पर पछुआ का प्रसार कम हुआ है और पुरवा ने अपने पांव पसारे हैं। इसी वजह से लोग पसीने वाली गर्मी से परेशान हैं। शाम को तेज हवा थोड़ी राहत दे रही है। यह मौसम मानसून के आगमन के संकेत हैं।

Bihar Mein Monsoon Kab Aayega?: बिहार में मानसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। वहीं, बादल का प्रसार बढ़ने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

उत्तर बिहार के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। जिस कारण बादलों का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। वहीं 17 जून से बादलों का प्रसार दक्षिण बिहार की ओर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जताया है। 15 और 16 जून को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now