News

Monsoon 2024 : कब होगी मानसून बारिश? IMD ने बताई तारीखें

×

Monsoon 2024 : कब होगी मानसून बारिश? IMD ने बताई तारीखें

Share this article

Monsoon 2024 Update : देशभर में भयंकर गर्मी से हाल बेहाल है। उत्तर भारत समेत देश के अन्य राज्य भी लू के थपेड़ों और चिलचिलाती गर्मी चपेट में है। सभी को अब बस मॉनसूनी बारिश का इंतजार है। देश में सबसे गर्म इलाकों में हरियाणा का सिरसा जिला है। जहाँ आज का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi NCR) में भी इन दिनों सबसे गर्म दिनों का दौर चल रहा है। शुक्रवार से दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है, जो देशभर में सबसे ज्यादा है।

लेकिन खुशखबरी ये है कि मॉनसून (Monsoon 2024) इस बार समय से पहले आगे बढ़ रहा है और अच्छी बरसात करने वाला है। तो आइए जानते हैं, आपके राज्य में मॉनसून कब दस्तक देगा। (Monsoon 2024 Kab Aayega)

मॉनसून का सामान्य आगमन

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है. सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई मॉनसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है।

इस बार अंडमान में मॉनसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है।

Monsoon 2024 Update

राज्यों में मॉनसून की सामान्य तारीख

राज्यतारीख
अंडमान निकोबार22 मई
बंगाल की खाड़ी26 मई
केरल, तमिलनाडु1 जून
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा5 जून
महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल10 जून
गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार15 जून
गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से20 जून
गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर25 जून
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब30 जून
राजस्थान5 जुलाई

मॉनसून 2024: अनुमान और संभावनाएं

मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है. इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है।

वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस साल देश में सामान्य से 103% बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now