News

Monsoon 2024: भारत में पहुंचा मानसून 2024, इन राज्यों में बारिश का लाल अलर्ट जारी

×

Monsoon 2024: भारत में पहुंचा मानसून 2024, इन राज्यों में बारिश का लाल अलर्ट जारी

Share this article

Monsoon 2024 in India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून रविवार 19 मई को अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है। यह सामान्य तौर पर 22 मई को पहुंचता है, लेकिन इस साल तीन दिन पहले ही आ गया है। IMD का अनुमान है कि अगर इसी गति से मानसून आगे बढ़ता रहा तो केरल में भी तीन दिन पहले प्रवेश कर जाएगा।

मानसून से पहले भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में 19 और 20 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना जताई है। इसके कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश:

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में 18 और 22 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है।
  • 21 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना है।
  • आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक में 19-20 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की पूर्ण संभावना है।
  • केरल एंव माहे में 22 मई को अलग-अलग स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 21 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना है।
  • मेघालय में 19 और 20 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है।
  • रायलसीमा में 17 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

IMD का बारिश का अनुमान

IMD ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। देश के अधिकांश हिस्सों में जून से सितंबर तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

किसानों के लिए खुशखबरी

मानसून के समय पर आने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। अच्छी बारिश से खरीफ की फसलों की पैदावार में वृद्धि होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now