News

Monsoon 2024: इस दिन बिहार में एंट्री लेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताई तारीख

×

Monsoon 2024: इस दिन बिहार में एंट्री लेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताई तारीख

Share this article

Monsoon 2024 Update : बिहार में मानसून की बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून अपने तय समय से पहले ही भारत में प्रवेश कर सकता है। केरल में 31 मई को मानसून की एंट्री हो सकती है, और बिहार में 13 से 18 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

पिछले साल हुई थी देरी

पिछले साल मानसून में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही पहुंच चुका था, लेकिन केरल में 9 दिन की देरी हो गयी थी और 8 जून को पिछले साल मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।

इस बार बारिश कम होगी या अधिक?

अल-नीनो की सक्रियता पिछले साल थी। इस साल अल-नीनो की परिस्थिति खत्म हो चुकी है। ऐसी संभावना है कि जल्द ही अब ला-नीना की परिस्थितियां सामने आ जाएंगी। बताते चलें कि अल-नीनो में बारिश कम होती है जबकि ला-नीना की स्थिति बनने पर बार सामान्य से ज्यादा होने की संभावना होती है।

कब आएगा मानसून 2024?

मौसम विभाग का अनुमान है कि केरल में दस्तक देने के बाद मानसून इस साल 13 से 18 जून के बीच बिहार में दस्तक दे सकता है।

पिछले महीने बिहार में तापमान

पिछले महीने लगभग सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका था। वहीं बीच में तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली थी। अब फिर से कई जिलों का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। दिन व रात में एक समान गर्मी पड़ रही है।

मानसून की तैयारी

मानसून के आगमन को देखते हुए, बिहार सरकार ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

किसानों के लिए खुशखबरी

मानसून के आगमन से किसानों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले साल सूखे की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ था। इस साल मानसून की समय पर और अच्छी बारिश होने से किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now