News

Monsoon 2024: रॉकेट की रफ्तार से आएगा धीमा पड़ा मानसून; यूपी और दिल्ली में आज झमाझम बारिश का अलर्ट

×

Monsoon 2024: रॉकेट की रफ्तार से आएगा धीमा पड़ा मानसून; यूपी और दिल्ली में आज झमाझम बारिश का अलर्ट

Share this article

Monsoon 2024 Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून के धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने के बावजूद राहत की खबर दी है। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। हालांकि, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को अभी भीषण गर्मी से थोड़ी और राहत का इंतजार करना पड़ सकता है।

आज कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बिहार में 23 जून तक और झारखंड में 21 और 22 जून को भारी बारिश के आसार हैं। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिम मध्य प्रदेश में भी अगले पांच दिनों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है।

23 जून तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और 21 जून तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है।

तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, तटीय कर्नाटक, केरल, और माहे में भी बारिश के आसार हैं।

मॉनसून के हाल

अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार, झारखंड, और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now