News

Monsoon 2024 Update: खुशखबरी! तो इस दिन केरल में आएगा मानसून, होगी मूसलाधार बारिश – IMD ने बताया सबकुछ

×

Monsoon 2024 Update: खुशखबरी! तो इस दिन केरल में आएगा मानसून, होगी मूसलाधार बारिश – IMD ने बताया सबकुछ

Share this article

Monsoon 2024 Date : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सीजन जल्द ही शुरू हो जाएगा। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में इसकी तारीख की भी घोषणा कर दी है। Monsoon 2024 arrival date

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई से गर्मी की लहर का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिमी मानसून (Monsoon 2024) आम तौर पर केरल में 1 जून से आता है और इसमें करीब 7 दिन का मानक विचलन रहता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल का दक्षिण-पश्चिमी मानसून 31 मई के आसपास केरल में दस्तक (Monsoon 2024 Entry Date) दे सकता है।

इनमें चार दिन कम या चार दिन ज्यादा का अंतर भी हो सकता है। यह तारीख देश भर में मानसून के लिए अहम संकेतक की तरह काम करती है।

इसके उत्तर की ओर बढ़ने पर चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून 19 मई को अंडमान निकोबार पहुंचने की संभावना है।

आमतौर पर यह 20 से 22 तारीख के आसपास इस जोन में प्रवेश करता है। यहां आने के बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो मौसम प्रणाली कमजोर हो रही है।

ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं। यह इस साल अच्छे मानसून का संकेत है। इस कारण भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार असम, मेघालय, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में गुरुवार को गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान है।

अगले चार दिनों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस, मध्य भारत और गुजरात में लगभग दो-चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ने के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत में गुरुवार से और पूर्वी भारत में 18 मई से लू चलने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार, गुजरात के अलग-अलग इलाकों में 16-19 मई तक लू चलने का अनुमान है।

कोंकण में 15-16 मई, सौराष्ट्र और कच्छ में 16-17 मई, दिल्ली, झारखंड, गैंगेटिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा 18-19 मई को लू चलने का अनुमान है।

20 मई तक आंधी-बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 20 मई तक आंधी, बिजली के साथ भारी बारिश या बौछार पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराइकल, केरल, माहे, तटीय और कर्नाटक में अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार से 19 मई तक भारी वर्षा के आसार हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 16-19 मई, असम और मेघालय में 17-19 तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को आगे बढ़ने के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now