News

Monsoon 2024: मौसम में आया अचानक बदलाव; जानिए कब, कहां और कितनी होगी मानसून वर्षा?

×

Monsoon 2024: मौसम में आया अचानक बदलाव; जानिए कब, कहां और कितनी होगी मानसून वर्षा?

Share this article

Monsoon 2024 Update: ईरान से आया पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे उत्तर और मध्य भारत में बारिश लाकर गर्मी से राहत दी है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से कई राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के कई राज्यों को अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने जा रही है। मानसून से पहले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Monsoon Update 2024: खुशखबरी! समय से पहले दस्तक देगा मानसून, जानिए ताज़ा अपडेट

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम के इस बदलाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों में 13 मई, 2024 को 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ ते50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। 12 मई को भी इन इलाकों में मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Monsoon 2024 : मानसून को लेकर आई बड़ी खुशखबरी; जाने कब से होगी भारी बारिश?

मानसून क्या है? (What is Monsoon?)

मानसून एक प्रमुख पवन प्रणाली है। यह अपनी दिशा बदल देती है। इसके कारण ही बारिश होती है। यह छह महीने उत्तर-पूर्व से और छह महीने दक्षिण-पश्चिम से चलती है। यहां जहां से चलती हैं वहां बारिश और फिर सर्दियां लेकर आती हैं। इसका प्राथमिक कारण भूमि और समुद्र पर वार्षिक तापमान के रुझान के बीच अंतर है। मानसून ठंडे से गर्म क्षेत्रों की ओर चलता है।

ये भी पढ़ें : Monsoon 2024 : कब आएगा मानसून 2024? मौसम विभाग ने बताई तारीख! जानिये पूर्वानुमान

2024 Mein Monsoon Kab Aayega ?

मानसून को लेकर मौसम विभाग का अंदेशा है कि इस साल भीषण गर्मी की तरह मानसूनी बारिश भी अधिक होगी। इस बार वर्षा वाले चार महीने में औसत से 20 मिलीमीटर अधिक वर्षा हो सकती है। इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बनने लगी हैं। इस बार मानसूनी वर्षा की शुरूआत 20 जून से हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now