News

Monsoon Kab Aayega : महाराष्ट्र में कब आएगा मॉनसून, कब मिलेगी लू गर्मी से निजात, जान लें मौसम का हाल

×

Monsoon Kab Aayega : महाराष्ट्र में कब आएगा मॉनसून, कब मिलेगी लू गर्मी से निजात, जान लें मौसम का हाल

Share this article

Monsoon Kab Aayega : भारत में मॉनसून का इंतजार खत्म हो चुका है। देश के कुछ राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। वहीं महाराष्ट्र में मॉनसून के 10 जून के आसपास आने की संभावना है।

महाराष्ट्र में मौसम का हाल (Maharashtra Weather Update)

Maharashta Monsoon Updates : महाराष्ट्र के कई जिले अभी भी गर्मी से बेहाल हैं। विदर्भ के कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर और विदर्भ में लू चलने की संभावना है। भंडारा और गोंदिया जिलों में भी लू चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं 31 से 1 जून तक कोंकण, पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ जिलों में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे घर से निकलने से पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कोंकण में बारिश की संभावना (rain in Konkan)

कोंकण में आज का मौसम की बात करें तो 1 जून यानि आज से से पूरे राज्य में अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई है। 31 से 1 जून तक अगले तीन दिनों तक कोंकण, पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ जिलों में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। साथ ही 2 और 3 जून को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

विदर्भ में लू और गरज-बिजली (Heat wave and thunderstorm in Vidarbha)

नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, विदर्भ में लू चलने की संभावना है। भंडारा और गोंदिया जिलों में आज लू चलने की संभावना है। 1 से 3 जून को भंडारा, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, 1 से 2 जून को यवतमाल और 2 जून को वर्धा में गरज के साथ बिजली चमकने, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में बिजली चमकने के साथ छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

पुणे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

पुणे शहर और इसके आसपास आज से अगले दो से तीन दिनों तक दोपहर और शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं 3 से 5 जून के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

मॉनसून की प्रगति पर नजर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मॉनसून की प्रगति पर नजर रख रहा है। विभाग के अनुसार, मॉनसून 1 जून को केरल में पहुंच गया है। इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा और 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now