News

Monsoon Update 2024 : दिल्ली-यूपी समेत इन मॉनसून इन राज्यों मॉनसून देगा गर्मी से राहत, IMD ने दी जानकरी

×

Monsoon Update 2024 : दिल्ली-यूपी समेत इन मॉनसून इन राज्यों मॉनसून देगा गर्मी से राहत, IMD ने दी जानकरी

Share this article

Monsoon Update 2024 : मानसून देश के आधे से अधिक हिस्से को कवर कर चुका है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मानसून आ चुका है। उत्तर प्रदेश की पूर्वी दक्षिणी सीमा, सोनभद्र के पास मानसून पहुँच चुका है और जल्द ही वहां प्रवेश कर सकता है।

आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार 2 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगले एक हफ्ते में तापमान 21 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा मथुरा और आगरा में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में मानसून

उत्तर प्रदेश में 26 जून से मानसून दस्तक देगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छुटपुट बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। 26 जून से अच्छी बारिश शुरू होगी, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 27-28 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुँचेगी।

अन्य राज्यों में मानसून

हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में मानसून बहुत जल्द दस्तक देने वाला है। अगले तीन-चार दिनों में इन राज्यों में मानसून प्रवेश कर सकता है। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर वेस्टर्न विंड्स सक्रिय होने से 26 जून तक दक्षिणी और पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है।हिमाचल प्रदेश में बारिश और तूफान आने की संभावना है।

मौसम अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा के आठ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरजने व बादलों के बरसने को लेकर लो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में छुटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

तापमान

24 जून को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कनाल में सबसे कम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now