News

Haryana Monsoon: हरियाणा के किसानों की मौज, इस बार अधिक होगी मानसून की बारिश, बंपर होगी पैदावार

×

Haryana Monsoon: हरियाणा के किसानों की मौज, इस बार अधिक होगी मानसून की बारिश, बंपर होगी पैदावार

Share this article

IMD Weather Update: चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) को लेकर लगातार भारी गतिविधियां देखी जा रही है। प्रदेश में मानसून (Haryana Monsoon Update) को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, मानसून को लेकर आईएमडी (IMD) ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है।

आपको बता दें तो इस बार हरियाणा में मानसून (Monsoon in Haryana) की गतिविधियां अपने समय पर शुरू हो जायेगी। मौसम विभाग आईएमडी ने मानसून (IMD Monsoon Forecast) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

इस बार किसानों को मानसूनी बारिश का काफी फायदा होगा जिससे फसलों में बंपर पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। आइये जानते है आईएमडी ने क्या पूर्वानुमान जारी किया है।

सामान्य से अच्छी बरसात होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकांश इलाकों में मानसून बारिश अधिक होने की संभावना है। हर साल की तरह भारतीय मौसम विभाग (IMD) मई 2024 के अंतिम सप्ताह में संशोधित दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वानुमान जारी करेगा। ये मानसून पूर्वानुमान खरीफ फसलों की बुआई और वृद्धि तथा अधिक उपज में सहायक होंगे।

IMD के मानसून पूर्वानुमान में बताया है कि इस साल देश में दक्षिण- पश्चिम मानसून के दौरान 1 जून से 30 सितंबर के बीच औसत मानसूनी बारिश 870 मिमी से 106 फीसदी ज्यादा होने की संभावना है, यानी 2024 का मानसून इस बार वर्ष सामान्य से अधिक रहेगा। जिसमें मात्र 5 फीसदी बारिश कम या ज्यादा होने की उम्मीद है।

अच्छी होगी अल नीनो की स्थिति

दक्षिण- पश्चिम मानसून में अधिक बारिश का मुख्य कारण अल नीनो (El Nino) की स्थिति का धीरे- धीरे कमजोर होना है और अगस्त- सितंबर के बीच ला नीनो की स्थिति अच्छी होने की संभावना है।

आंशित रूप से बढ़िया मानसून का अन्य कारण हिन्द महासागर पर आईओडी व डिपोल स्थितियां अब तटस्थ हैं और जलवायु मॉडल की भविष्यवाणियों से पता चलता है कि दक्षिण- पश्चिम मानसून के दौरान वे और अधिक गंभीर हो जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now