News

Monsoon Update: 19 मई को इस राज्य में मॉनसून की दस्तक, जानिए आपके शहर में कब पहुंचेगा

×

Monsoon Update: 19 मई को इस राज्य में मॉनसून की दस्तक, जानिए आपके शहर में कब पहुंचेगा

Share this article

Monsoon Update: देशभर में पारा चढ़ता जा रहा है, तपती धरती पर मानो आग बरस रही है। लेकिन चिंता न करें, प्रकृति ने राहत का इंतजाम कर दिया है। इस बार मॉनसून समय से पहले ही दस्तक देने वाला है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

अंडमान-निकोबार में 19 मई को होगी मॉनसून की एंट्री

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 19 मई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देगा। इसके बाद 1 जून तक यह केरल पहुंचेगा। 10 जून तक मॉनसून महाराष्ट्र, 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार, और 20 जून तक गुजरात के आंतरिक इलाकों, मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा।

पूरे देश में 8 जुलाई तक छा जाएगा मॉनसून का सावन

25 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी मॉनसून पहुंचने की संभावना है। 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बरसात होगी। 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लेगा।

अल नीनो कमजोर, ला नीना का प्रभाव मजबूत

इस साल मॉनसून समय से पहले आने की वजह है अल नीनो प्रणाली का कमजोर होना और ला नीना स्थितियों का सक्रिय होना। ला नीना घटनाक्रम के दौरान, प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में सतह का तापमान सामान्य से कम हो जाता है, जिसका भारत में मॉनसून पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस साल सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

IMD ने इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। मई के महीने में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में कब होगा मॉनसून का आगमन?

दिल्ली: 30 जून
मुंबई: 11 जून
कोलकाता: 10-11 जून
चेन्नई: 10 जून

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now