News

Monsoon Update : इन राज्यों में मॉनसून की जल्द होगी एंट्री, होगी झमाझम बारिश

×

Monsoon Update : इन राज्यों में मॉनसून की जल्द होगी एंट्री, होगी झमाझम बारिश

Share this article

Monsoon Update : मानसून यूपी में अगले 24 घंटों में कभी भी आ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश जारी है। उमस भरी गर्मी से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है, लेकिन आज कई जगहों पर मौसम सुहाना रहेगा। 28 जून तक यूपी में झमाझम बारिश की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर

दिल्ली एनसीआर में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। आज भी दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जुलाई की शुरुआत में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा।

गुजरात के दक्षिण और सौराष्ट्र हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी है। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां जारी हैं।

आज भी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में 28 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now