Aaj Ka Mausam: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल मॉनसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई को मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच सकता है। आमतौर पर मॉनसून 22 मई तक ही अंडमान में प्रवेश करता था।
दक्षिण भारत में झमाझम बारिश, उत्तर भारत में तपिश का प्रकोप
दक्षिण भारत में मॉनसून की रौनक धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश, कोंकण, मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में ओले गिरे।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप तेज होने वाला है। 16 मई से उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पूर्वी भारत में भी 18 मई से हीटवेव का खतरा मंडरा रहा है।
अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान
कोंकाण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: 15 से 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश
मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात: 15 और 16 मई को हल्की से मध्यम बारिश
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, 19 मई को भारी बारिश
दक्षिण भारत: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना: अगले सात दिनों के दौरान बारिश
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र: 17 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 19 मई तक हल्की से मध्यम बारिश
इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश: अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस