News

Monsoon Update: दिल्ली यूपी में कब आएगा मानसून, जानिये अपने राज्य का हाल

×

Monsoon Update: दिल्ली यूपी में कब आएगा मानसून, जानिये अपने राज्य का हाल

Share this article

Monsoon Kab Aayega? : पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही थी। राजस्थान के फलौदी में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। दिल्ली में भी 49 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। मौसम विभाग ने दो से तीन दिनों तक हीटवेव चलने की आशंका जताई थी।

गर्मी से त्रस्त लोग मॉनसून (Monsoon 2024) और उसकी बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बीच, केरल में इस बार मॉनसून तय समय से एक दिन पहले 30 मई को ही आ चुका है। इसके बाद देश के कई अन्य हिस्सों में भी मानसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून? (Delhi Mein Monsoon Kab Aayega?)

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी पड़ रही थी। हालांकि, रविवार को इसमें कमी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छाए रहने, अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने, धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

स्काईमेट वेदर एजेंसी के महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून की एंट्री 27 जून को हो सकती है। हालांकि, उसके पहले हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी में मॉनसून आने की तारीख (Monsoon 2024 in UP Date)

यूपी में भी लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। अभी कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश ने गर्मी कुछ कम कर दी है।

मौसम विभाग ने आज से पांच जून तक यूपी के विभिन्न इलाकों में बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।

मॉनसून की बात करें तो यूपी में 18-20 जून के आसपास वाराणसी या फिर गोरखपुर की ओर दस्तक दे सकता है।

राजधानी लखनऊ में मॉनसून के आने की संभावना 23-25 जून के आसपास है।

महाराष्ट्र में कब पहुंचेगा मॉनसून? (Maharashtra mein monsoon kab aayega?)

महाराष्ट्र में भी मॉनसून की बारिश काफी होती है। मुंबईवासी तो सालभर मॉनसून का इंतजार करते हैं।

आमतौर पर 10 जून को महाराष्ट्र में मॉनसून की एंट्री हो जाती है। इस बार भी यह तय समय से ही महाराष्ट्र में पहुंच सकता है।

कुछ इलाकों में 15 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें तो साउथवेस्ट मॉनसून के यहां 10 या फिर 11 जून को पहुंचने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के नगर निकायों से अपने स्वयं के आपदा प्रबंधन दल बनाने को कहा है, जो मॉनसून के दौरान भूस्खलन या बाढ़ जैसी स्थितियों में पहले प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में काम करेंगे।

बिहार समेत अन्य राज्यों में कब पहुंचेगा मॉनसून?

बिहार में भी इस बार काफी गर्मी पड़ी है। मौसम विभाग ने राहतभरी खबर देते हुए कहा है कि राज्य में तय समय पर ही मॉनसून की एंट्री हो सकती है।

बिहार में मॉनसून 15 जून के आसपास आता है और इस साल भी इसी तारीख को दस्तक दे सकता है। अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में 20 जून को और कुछ इलाकों में 25 जून को मॉनसून के आने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 15 जून को मॉनसून (Monsoon in Chhattisgarh) दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, राजस्थान में मॉनसून (Monsoon 2024 in Rajasthan) 30 जून को आ सकता है, वहीं कुछ इलाकों में यह पांच जुलाई को भी पहुंच सकता है। जम्मू कश्मीर में मॉनसून 25 जून तक दस्तक दे सकता है। मध्य प्रदेश में भी मॉनसून (Monsoon in Madhya Pradesh) के आने की तारीख 15 और 20 जून है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now