News

Monsoon Updates: हरियाणा इस दिन आएगा मानसून, तेज बारिश करेगी निहाल

×

Monsoon Updates: हरियाणा इस दिन आएगा मानसून, तेज बारिश करेगी निहाल

Share this article

Haryana Monsoon Updates: हरियाणा में अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून की एंट्री (Haryana Mein Monsoon Kab Aayega) हो सकती है।

दिल्ली में बारिश को लेकर आई खुशखबरी

दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात है कि 29 और 30 जून को मॉनसून दिल्ली (Monsoon in Delhi) में प्रवेश करने वाला है। मॉनसून ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए मंगलवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक राजधानी में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 30 जून और 1 जुलाई को बारिश के साथ आंधी भी आएगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश (Pre-Monsoon in Delhi) हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 26 जून तक प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान प्रदेश में चार-पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

हरियाणा में कब आएगा मानसून? (Monsoon in Haryana)

मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 30 जून के बीच हरियाणा में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले सूबे में प्री- मानसून की बारिश होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज के मौसम की बात करें तो हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। लेकिन अब मानसून की बारिश से अब जल्द ही प्रदेशावासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

यूपी में इन इलाकों में बारिश

यूपी में भी मॉनसून सक्रिय हो चुका है। बारिश के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। राहत की बात है कि उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी के कहर से छुटकारा मिल गया है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी यूपी के कुछ जगहों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

बिहार में बारिश दिलाएगी राहत

बिहार में अधिकांश जगहों पर बुधवार की सुबह बादल छा गए हैं। राजधानी पटना समेत सभी जिलों में आज से बारिश शुरू होने के आसार हैं। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मुजफ्फरपुर में मॉनसून आ चुका है। दक्षिण बिहार के जिले पटना, गया से लेकर बक्सर तक को झमाझम बारिश का इंतजार था। मौसम के इशारे समझें तो आज इन इलाकों में भी झमाझम बारिश होने के इशारे मिल रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now