News

MP Weather: प्री-मानसून गतिविधियों से बदली मौसम की चाल, बारिश को लेकर IMD का यलो अलर्ट

×

MP Weather: प्री-मानसून गतिविधियों से बदली मौसम की चाल, बारिश को लेकर IMD का यलो अलर्ट

Share this article

Mausam Ki Jankari. भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्री-मानसून गतिविधियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं तेज गर्मी का प्रकोप जारी है, तो कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है।

तापमान में गिरावट, कुछ क्षेत्रों में बारिश:

बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 41 डिग्री सेल्सियस से 4.5 डिग्री कम है। यह गिरावट दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी के कारण हुई।

भोपाल के पड़ोसी जिले नर्मदापुरम में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुछ जिलों में लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में लू और बारिश की चेतावनी जारी की है। दतिया, निवाड़ी और भिंड जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बड़वानी, धार और इंदौर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

तेज हवाओं के साथ बारिश

रायसेन, राजगढ़, अलीराजपुर, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर और भिंड जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की माने तो मौसम में यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। आपको बता दें तो बारिश से किसानों को राहत मिली है। खरीफ की फसलों के लिए यह फायदेमंद होगी।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now