News

Nagpur Mausam Update : नागपुर में गर्मी ने बरसाया कहर, 56 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

×

Nagpur Mausam Update : नागपुर में गर्मी ने बरसाया कहर, 56 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Share this article

Nagpur Mausam Update : भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसके चलते लोगों का बुरा हाल हो चूका है। आज का मौसम देखते हुए प्रचंड गर्मी ने लोगों का घर निकलना मुश्किल करवा दिया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा है। इसी कड़ी में अब नागपुर में भी तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि दर्ज की गई है।

नागपुर में रविवार को रामदासपेठ इलाके में तापमान 56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल नागपुर में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 2016 में नागपुर में 52.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नागपुर के अलावा, महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा है। मुंबई में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है।

दिल्ली में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान का रिकॉर्ड (Record of 52.9 degree Celsius temperature in Delhi)

पिछले बुधवार को दिल्ली में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया था। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुंगेश्वर इलाके में तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह दिल्ली में 72 सालों में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली के इस रिकॉर्ड तापमान ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंगेश्वर AWS के डेटा की जांच शुरू कर दी है।

भीषण गर्मी से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:

पानी का सेवन: भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।
हल्के कपड़े पहनें: हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
बाहर निकलने से बचें: दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें।
घर को ठंडा रखें: घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे और पंखे का उपयोग करें।
गर्मी से संबंधित बीमारियों का ध्यान रखें: गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे हीट स्ट्रोक का ध्यान रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now