PNB Bank Recruitment 2024 Apply Online: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2024 से शुरू हो गई है और 14 जुलाई 2024 तक चलेगी।
PNB भर्ती 2024: महत्वपूर्ण तिथियां और पद विवरण
पद | वैकेंसी | आवेदन शुरू | आवेदन की अंतिम तिथि |
---|---|---|---|
अप्रेंटिस | 2700 | 30 जून 2024 | 14 जुलाई 2024 |
शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं
PNB की यह भर्ती सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- स्थानीय भाषा: जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा लिखना, पढ़ना, बोलना और समझना जानना आवश्यक है।
आयु सीमा
आवेदकों की उम्र 30 जून 2024 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए छूट का प्रावधान है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा: 28 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य ज्ञान, इंग्लिश, रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित कुल 100 प्रश्न होंगे।
- स्थानीय भाषा टेस्ट
- मेडिकल एग्जामिनेशन
आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य/OBC | 800 रुपये + GST |
महिला/SC/ST | 600 रुपये + GST |
PwBD | 400 रुपये + GST |
स्टायपेंड विवरण
चयनित उम्मीदवारों को मंथली स्टायपेंड भी दिया जाएगा:
ब्रांच कैटेगिरी | मंथली स्टायपेंड |
---|---|
रूरल/ सेमी रूरल | 10,000 रुपये |
अर्बन | 12,000 रुपये |
मेट्रो | 15,000 रुपये |
कैसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: www.pnbindia.in
- “Online Application For engagement of Apprentices 2024-25” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
PNB भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का यह एक सुनहरा मौका है। जल्दी करें और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए आप PNB की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन देख सकते हैं।