News

Pre Monsoon: अगले कुछ घंटों में यहां एंट्री लेने जा रहा है प्री-मानसून, 36 जिलों में धुंआधार बारिश अलर्ट

×

Pre Monsoon: अगले कुछ घंटों में यहां एंट्री लेने जा रहा है प्री-मानसून, 36 जिलों में धुंआधार बारिश अलर्ट

Share this article

Pre Monsoon in MP : इंदौर में प्री-मानसून गतिविधियों के साथ बादलों की आवाजाही में तेजी देखी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए बादलों ने उमस को बढ़ा दिया है, हालांकि शाम के समय चली तेज हवाओं के बाद कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में निमाड़ के कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है, जिसका असर निमाड़ से मालवा की ओर आने वाली हवाओं के साथ मौसम में नमी ला सकता है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

तापमान में कमी दे रही संकेत

शहर के तापमान में लगातार कमी होने से अब शाम के समय गर्मी से राहत मिल रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 35.8 डिग्री सेल्सियस और 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई है।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज हुई है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके कारण आने वाले दिनों में कई जिलों में तेज हवा आंधी के साथ बारिश होगी।

यह प्री मानसून की स्थिति बना रही है। अगले 24 से 48 घंटे में इंदौर जिले सहित खरगोन, खंडवा, बड़वानी में तेज हवा आंधी के साथ बारिश दर्ज हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मंगलवार को इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार इंदौर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलिराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, दमोह, सागर आदि जिलों में मंगलवार को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

तय समय पर ही आएगा मानसून

मंगलवार को महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून कुछ हिस्सों में पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार इसकी रफ्तार धीमी हो सकती है। इससे मध्य प्रदेश में मानसून के समय से पहले पहुंचने की संभावना कम है, यह अपने तय समय के आसपास ही सक्रिय होगा। ये 17 जून को मध्यप्रदेश में पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने दी ये सलाह

  • तेज हवाओं और बारिश के दौरान सुरक्षित रहें।
  • खुले मैदानों में जाने से बचें।
  • मजबूत छत वाले घरों में रहें।
  • बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।
  • बारिश का पानी जमा न होने दें।
  • जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now