Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में रुक-रुककर बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ी। गेहूं की कटाई के सीजन में बारिश ने ब्रेक लगा दिया।
वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट (Haryana Weather Alert) जारी किया है। विभाग के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को हरियाणा में बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
हरियाणा में बारिश का अलर्ट:
आपको बता दें तो मंगलवार को हरियाणा के रोहतक में 4.4 एमएम बारिश। वहीं मेवात, अंबाला और भिवानी में भी हल्की फुल्की फुहार देखने को मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। जिससे की तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 25 और 26 को हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट है।
किसानों और आमजन के लिए दिशा निर्देश:
मौसम विभाग ने बदलते मौसम और बारिश के चलते किसानों के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। मौसम विभाग के अनुसार, किसान अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। कटी फसल को ढक कर रख लें। आमजन के लिए विभाग ने अपील की है की खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहें। किसी बड़े पेड़ के नीचे आसरा न लें। इसके आलावा किसी जलाशय या तालाब के पास न जाएँ।
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार की तुलना में सोमवार के औसत न्यूनतम तापमान में -0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। यहाँ तक कि हरियाणा में यह स्थिति लगभग सामान्य है।
पंचकूला में, हरियाणा के न्यूनतम तापमान को 18.3 डिग्री सेल्सियस में मापा गया है। इसके साथ ही, औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हरियाणा के पलवल जिले में रिकॉर्ड 39.3 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान को नोट किया गया है। यहाँ तक कि अभी तक हरियाणा में लू की कोई खबर नहीं आई है, जो राहत की बात है।