News

हरियाणा में कई जिलों में बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

×

हरियाणा में कई जिलों में बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Share this article

Haryana Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में गुरुवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को झुलसाने वाली लू से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इन जिलों में हुई बारिश

वीरवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई।

तापमान में गिरावट

बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। हिसार में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 जून से मौसम में फिर से धूप खिलने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया Orange Alert

मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और तूफान से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करें।

मौसम विशेषज्ञों का कहना

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, “वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव अगले दो दिनों तक रहेगा।”

किसानों के लिए राहत

बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। फसलों को पानी मिलने से उनकी पैदावार में वृद्धि होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now