IMD Weather Update: अप्रैल महीने के मध्य रबी फसलों की कटाई का सीजन जारी है। वहीं मौसम की और देखा जाए तो 13 अप्रैल से ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
हरियाणा समेत पंजाब में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं चंडीगढ़ में भी 13 से 15 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 से एक्टिव पश्चिम विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
हरियाणा व चंडीगढ़ में 13 से 15 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर बारिश और हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने का अनुमान है।
Special Weather Bulletin Regarding Rainfall/Thunderstorm activity over Punjab, Haryana and Chandigarh on 13th to 15th April. pic.twitter.com/hcwL4T1ouc
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) April 13, 2024
अगर बात तापमान की करे तो अगले 48 घंटे में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
किसानों के लिए सलाह
रबी फसल (गेहूं, सरसों) के पकने व कटाई के सीजन को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए दिशा निर्देश जारी किये है।
- किसान कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें
- खेतों से अतिरिक्त पानी निकासी की व्यवस्था करें
- उर्वरकों, कीटनाशकों का प्रयोग बंद करें
- गरज चमक/आंधी/ओलावृष्टि के मध्य बाहर जाने से बचे, वहीं कृषि कार्यों को बंद करें।
- पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचे।