News

Rain Today: हरियाणा समेत आज रात तक कहां कहां होगी बारिश; देखिये मौसम बुलेटिन

×

Rain Today: हरियाणा समेत आज रात तक कहां कहां होगी बारिश; देखिये मौसम बुलेटिन

Share this article
Rain Today at my Location
Rain Today at my Location

Rain Today at my Location: हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि, 24 घंटों बाद मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

आज के मौसम की बात करें तो अधिकांश इलाकों में दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर धूप खिली रहेगी। अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हरियाणा में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

हरियाणा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो 40 डिग्री या इससे अधिक तक जा सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे दिन और रात दोनों समय तापमान में बढ़ोतरी होगी।

18 जुलाई तक मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। जिसके बाद प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई थी और कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे थे। मौसम में नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

अगले कुछ समय के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 2कुछ घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now