News

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में आंधी और बारिश से राहत, आज इन 10 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

×

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में आंधी और बारिश से राहत, आज इन 10 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Share this article

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है। प्री-मानसून के दौर में दिन के समय तेज धूप और बादलों का आना-जाना आम बात है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी होती है, लेकिन गरमी का सितम अभी भी जारी है।

पिछले महीने और जून के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया था। आंधी और बारिश ने कुछ हद तक राहत दी है, लेकिन मौसम अभी भी अनिश्चित बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और टोंक शामिल हैं।

वहीं, 6 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

पिलानी: 45.8 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर: 45.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू: 45.2 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर: 45.2 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर: 45.0 डिग्री सेल्सियस
करौली: 44.9 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर: 44.7 डिग्री सेल्सियस
संगरिया: 44.6 डिग्री सेल्सियस
अलवर: 43.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर: 43.4 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां: 43.0 डिग्री सेल्सियस
कोटा: 42.8 डिग्री सेल्सियस
जयपुर: 42.7 डिग्री सेल्सियस
सीकर: 42.5 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़: 42.4 डिग्री सेल्सियस
फलोदी: 42.2 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
अजमेर: 41.4 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा: 41.4 डिग्री सेल्सियस
जालौर: 40.7 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर: 40.6 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर: 39.4 डिग्री सेल्सियस
डबोक: 38.2 डिग्री सेल्सियस
सिरोही: 37.1 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू: 31.2 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now