News

भीषण गर्मी को लेकर Delhi NCR में रेड अलर्ट जारी, तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार

×

भीषण गर्मी को लेकर Delhi NCR में रेड अलर्ट जारी, तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार

Share this article

Delhi NCR Main Aaj Ka Mausam, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी का प्रचंड तांडव जारी है। आसमान से मानो अंगारे बरस रहे हैं। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं शाम में भी चुभती-जलती गर्मी से राहत महसूस नहीं होती है।

सोमवार को कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री पार

राजधानी में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सोमवार को कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री पार पहुंच गया। नजफगढ़ सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में 47.1, पीतमपुरा में 46.6, जाफरपुर में 46.3 और पूसा में 46 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया ‘RED ALERT’

लू की स्थिति के कारण मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले पांच दिन के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अगले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

आज का मौसम

  • आसमान साफ रहेगा।
  • कुछ इलाकों में भीषण गर्मी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • दिल्ली के कई हिस्सों में आज लू भी चल सकती है।

आने वाले दिनों में

  • अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा।
  • अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक रह सकता है।
  • न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

गर्मी से बचाव के लिए कुछ टिप्स

  • घर में पंखे और कूलर का इस्तेमाल करें।
  • एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते समय तापमान को 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक न रखें।
  • गीले कपड़े से शरीर पोंछते रहें।
  • नमक, चीनी और नींबू पानी का सेवन करें।
  • बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now