News

Breaking News: BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर

×

Breaking News: BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर

Share this article
Breaking News: BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर

Prabhat Jha Passed Away:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा (Prabhat Jha) का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे प्रभात झा को दिमागी बुखार के चलते हालात बिगड़ने पर भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात में सुधार न होने पर उन्हें दो दिन पहले एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव में किया जाएगा।

प्रभात झा के निधन पर मध्य प्रदेश बीजेपी में गहरा शोक व्यक्त किया गया है। कई प्रमुख नेताओं ने उनकी याद में भावुक संदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने व्यक्त किया शोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया व्यक्तिगत दुख

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लोक कल्याण और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जताया शोक

एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी प्रभात झा के निधन पर दुःख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।”

नेताओं की अस्पताल में मौजूदगी

प्रभात झा के इलाज के दौरान भोपाल के बंसल अस्पताल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।

प्रभात झा के निधन से बीजेपी और उनके समर्थक समुदाय में गहरा शोक छा गया है। उनकी राजनीतिक यात्रा और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now