News

Sone Ka Bhav: सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; खरीदारी का सुनहरा मौका

×

Sone Ka Bhav: सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; खरीदारी का सुनहरा मौका

Share this article
Sone Ka Bhav 26 July 2024
Sone Ka Bhav 26 July 2024

Sone Ka Bhav, Gold Silver Price, नई दिल्ली: बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोना-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की घोषणा के बाद से कीमती आभूषणों के भाव में जोरदार गिरावट आई है। 23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद से सोना 1100 रुपए तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी में 5000 रुपए की गिरावट आई है। 26 जुलाई को भी सोना और चांदी के दामों में गिरावट जारी रही। ऐसे में सोना और चांदी खरीदने का यह एक शानदार मौका है, जिसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।

लखनऊ में सोने के दाम (Sone Ka Bhav 26 July 2024)

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में जोरदार गिरावट देखी गई। शहर में सोना 1060 रुपए टूटकर 69,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 950 रुपये सस्ता होकर 64,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को सोना स्थिर था, लेकिन शुक्रवार को फिर से गिरावट दर्ज की गई।

दिवस24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
बुधवार₹71,010₹65,100
गुरुवारस्थिरस्थिर
शुक्रवार₹69,950₹64,150

चांदी के दामों में गिरावट (Chandi Ka Bhav 26 July 2024)

लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट देखी गई है। चांदी 3000 रुपए सस्ती होकर 84,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो कुछ दिन पहले तक 96,000 रुपये पर थी। गुरुवार को भी चांदी 500 रुपए सस्ती होकर 87,500 रुपये प्रति किलो थी।

शहरवार सोने के दाम (Gold Price 26 July 2024)

शहर22 कैरट (10 ग्राम)24 कैरट (10 ग्राम)
कानपुर₹64,150₹69,950
आगरा₹64,150₹69,950
नोएडा₹64,150₹69,950
गाजियाबाद₹64,150₹74,000
वाराणसी₹64,150₹69,950
मथुरा₹64,150₹69,950

मिस्ड कॉल से जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किए जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते इनके भाव जारी नहीं होते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स शामिल नहीं होते हैं। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सोने के भावों में गिरावट का कारण

बजट 2024 से पहले सोने और चांदी के भावों में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन 23 जुलाई के बाद से सोना-चांदी सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6% कर दिया है, जो पहले 15% थी। इस फैसले के बाद से सोना और चांदी के दाम तेजी से गिरे हैं।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आप सोने की शुद्धता का अंदाजा लगा सकते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now