News

हरियाणा में आज आंधी का अलर्ट…आसमान में दिखेगा बादलों का डेरा ; 20 से प्री-मानसून आने के आसार

×

हरियाणा में आज आंधी का अलर्ट…आसमान में दिखेगा बादलों का डेरा ; 20 से प्री-मानसून आने के आसार

Share this article

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी से बेहाल जनता को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के कई जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से 19 जून के बीच फिर से मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान मौसम खुश्क और गर्म बना रहेगा। इसके बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है।

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतिहात बरतने की सलाह दी गई है।

20 से प्री-मानसून आने के आसार

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि हरियाणा से मानसून अभी दूर है। हालांकि, इस बार उसकी गति काफी अच्छी है। प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून से प्रदेश के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों के लोगों को पहले से ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने किसानों को भी अलर्ट जारी किया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों का ध्यान रखें और तेज हवाओं से बचाव के लिए जरूरी उपाय करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now